
Deoghar Crime News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी सूरज कुमार झा का मोबाइल सहित 90 हजार रुपये से भरा बैग 25 अगस्त की रात देवघर स्टेशन के पास छिनतई हो गया। घटना उस समय हुई, जब सूरज कुमार झा रात करीब आठ बजे भागलपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए देवघर स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गये।
छीने गये मोबाइल से दूसरे दिन कई बार हुआ ट्रांजेक्शन

पीड़ित के अनुसार, छिनतई की घटना के बाद उनके छीने गये मोबाइल का भी गलत इस्तेमाल किया गया। घटना के दूसरे दिन उसी मोबाइल से कई बार में करीब 700 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। इससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मोबाइल के दुरुपयोग की भी चिंता सताने लगी।
भागलपुर से लौटने के बाद थाने पहुंचा पीड़ित

बताया गया कि सूरज कुमार झा की पत्नी भागलपुर आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में नौकरी करती हैं। इसी वजह से वह घटना के बाद भागलपुर में था। भागलपुर से लौटने के बाद शनिवार को सूरज कुमार झा मामले की शिकायत लेकर नगर थाना और साइबर थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस से छिनतई और मोबाइल से हुए ट्रांजेक्शन की जांच की मांग
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि स्टेशन के पास उसका बैग छीन लिया गया, जिसमें 90 हजार रुपये और मोबाइल था। इसके बाद छीने गये मोबाइल से करीब 700 रुपये का कई बार में ट्रांजेक्शन भी किया गया। अब पुलिस के समक्ष छिनतई की घटना के साथ मोबाइल से किये गये ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपितों तक पहुंचना चुनौती है।



