
Deoghar : क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार दुमका के शिवपहाड़ निवासी सूरज कुमार हुए हैं।

बताया गया कि सूरज कुमार के पास क्रेडिट कार्ड है ही नहीं, इसके बावजूद साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया और 10 हजार रुपये की ठगी कर ली।

जानकारी के अनुसार साइबर ठगी की घटना में सूरज कुमार को क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर झांसा दिया गया। ठगों ने इसी बहाने उनसे संबंधित जानकारी हासिल कर खाते से राशि की निकासी कर ली।
बताया गया है कि ठगी की राशि सूरज कुमार की पत्नी के नाम से संचालित बैंक खाते के माध्यम से निकाली गई है।
पीड़ित के अनुसार उनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं होने के बावजूद साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद 10 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।
घटना के बाद मामले की जानकारी हुई तो पीड़ित ने इसकी शिकायत की। मामले में साइबर अपराधियों तक पहुंचने और ठगी की राशि के संबंध में जांच की जा रही है।



