Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन एवं यहाँ आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा केे मद्देनजर पेड़ा, चुड़ा एवं ईलायचीदाना की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं दर निर्धारण किया गया है।

जानकारी हो कि बाबा नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करने के पश्चात यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा एवं ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायी जाय।

साथ ही किसी थोक या खुदरा विक्रेता द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यहाँ आगन्तुक श्रद्धालुओं से पेड़ा-चुड़ा या ईलायचीदाना का निर्धारित दर से अधिक वसूल किया जाता है, तो ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
खाद्य पदार्थों के मूल्य में सामान्य बढ़ोतरी की गयी सूची निम्न हैः-
पेड़ा-800 ग्राम खोवा एवं 200 ग्राम चीनी= 440/- रूपये।
पेड़ा-700 ग्राम खोवा एवं 300 ग्राम चीनी= 400/- रूपये।
चुड़ा-रायपुर चुड़ा-7500 रूपया प्रति क्विंटल एवं 80 रूपये प्रतिकिलो।
चुड़ा-वर्द्धमान चुड़ा-6500 रूपया प्रति क्विंटल एवं 70 रूपये प्रतिकिलो।
लोकल चुड़ा-3500 रूपया प्रति क्विंटल एवं 42 रूपये प्रतिकिलो।
ईलायचीदाना-7600 रूपया प्रति क्विंटल एवं 80 प्रति किलोग्राम।



