
Deoghar News : मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया।

अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान मोहनपुर निवासी कृष्णदेव चौधरी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में उनके भतीजे ने बताया कि कृष्णदेव चौधरी अपने घर से देवघर जाने के लिए निकले थे।

इसी दौरान चोपा मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्णदेव चौधरी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सदर अस्पताल में कृष्णदेव चौधरी का इलाज जारी है। वहीं घटना को लेकर आवश्यक जानकारी संबंधित स्तर पर जुटाई जा रही है।


