
Deoghar : बाबा मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवगंगा तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही बाबा मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाबा मंदिर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


