
Deoghar: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी, भाई चित्रगुप्त महतो और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैद्यनाथधाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

पूजा-अर्चना के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।


