
Deoghar (Sarath) : देवघर जिले के सारठ प्रखंड के चरकमारा गांव की कुमकुम भारती नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। 27,126 रैंक लाने वाली कुमकुम बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना सजाए हुए है।

कुमकुम की माता रीना कुमारी दास स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं और पिता प्रफुल्ल दास सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

कुमकुम मैट्रिक व इंटर महेंद्र मुनि शिशु मंदिर मधुपुर से किया। कोचिंग और घर पर ही रह कर नीट परीक्षा की तैयारी में लगी रही और सफलता हासिल की।
कुमकुम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि नर्स की बेटी अब डॉक्टर बनेगी।


