
Deoghar: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 80 हजार रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया गया है।

बताया जा रहा कि पुलिस अधीक्षक को 10 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया के पास यात्री शेड के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी उर्फ सोनू (31) और मनीष कुमार उर्फ सन्नी (23) के रूप में हुई है।
सूरज चौधरी बुढ़वाकुरा, मोहनपुर का निवासी है, जबकि मनीष कुमार सिंहरायडीह, मोहनपुर, देवघर का रहने वाला है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


