
Deoghar Electricity News : श्रावणी मेला के दौरान निर्बाध व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति को लेकर विभाग की ओर से रख-रखाव कार्य कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को कालेज पीएसएस से 11 केवी कांवरिया फीडर और पीएसएस डाबरग्राम से 11 केवी देवघर-वन फीडर व 11 केवी सिटी-वन फीडर क्षेत्र में रख-रखाव का काम कराया जाएगा।

इस वजह से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक देवघर रेलवे स्टेशन, बाघमारा बस स्टैंड, खिजुरिया, कांवरिया पथ, दुम्मा बार्डर, बेलाबगान, नंदन पहाड़, डीडीसी आवास, पुलिस लाइन, सत्संग चौक, एसपी आफिस,
कोर्ट कैंपस वीआइपी चौक, आइपीसी, हरिओम ज्वेलर्स, बड़ी मस्जिद , राजा बगिचा, नया नगर निगम कार्यालय, पटेल चौक, जलसार चौक, टावर चौक, आजाद चौक सहित आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


