देवीपुर:

आजादी के इतने वर्षों के बाद भी देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के महुआटांड पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में सड़क नहीं बन पाया है। ग्रामीण स्थानीय विधायक से लेकर डीसी तक की गुहार लगा चुके हैं बावजूद उनलोगों की मांगे पूरी नहीं हो पायी है।

जानकारी हो कि नावाडीह गांव जाने के लिये कोई सड़क नहीं है। गांव के एक तरफ ढकढका जोरिया तो दूसरी तरफ बसवरिया जोरिया मिलता है जिससे बारिश के दिनों में भारी कठिनाई का सामना करना पडता है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लगभग ढाई सौ परिवार सड़क के अभाव में नर्क की जिंदगी जी रहे हैं।

बरसात के समय ग्रामीण, राहगीर, विद्यार्थी सहित प्रसुति महिलाओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क बनाने की गुहार लगाई है.


