नई दिल्ली।

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच गयी है. वहीं इस वायरस से मरने वालों मरीजों की संख्या भी 50000 के करीब हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 25 लाख 26 हजार पर पहुंच गई है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 49036 पर पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में 65000 कोरोना मरीज के मामले सामने आए हैं.

बिहार और झारखंड में बीते दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में कमी आई है. वहीं देश में रिकवरी रेट की प्रतिशत में भी वृद्धि दर्ज की गई है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में पिछले 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हुई है. वहीं, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक ही दिन में 15 मरीजों की मौत हो गयी.


