
Deoghar News : जालसाजी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन स्थित सरकारी बस डिपो के पास निवासी मनीष कुमार केशरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार केशरी के खिलाफ न्यायालय में जालसाजी का मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
इसके बावजूद वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


