
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कदई गांव में मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कालेश्वर मंडल ने थाना में आवेदन देकर शिकायत है।

शिकायत में कहा है कि मंगलवार की सुबह उसके घर के बाहर हो हल्ला हो रहा था। जब वह बाहर निकाला तो देखा कि उसके बेटे उमेश मंडल के साथ गाली विवाद को लेकर रघुनाथ मंडल गाली गलौज कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो रघुनाथ मंडल घर से कुदाल लेकर निकला और उसके सिर पर वार कर दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने हो हल्ला मचाना शुरू किया तो बेट से उसके मुंह में वार कर दांत तोड़ दिया। वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। जब उसका बेटा बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।


