
Ranchi : राज्य सरकार ने 36 IAS अधिकरियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार द्वारा जारी आदेश में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पिछले दिनों हुए IAS अधिकारियों के दौरान जिन्हें कही पदस्थापित नहीं किया गया था उन्हें भी विभिन्न पदों पर पदस्थापित किया गया है।

जारी की गई सूची के मुताबिक देवघर डीसी का भी तबादला कर दिया गया है। सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। गढ़वा जिले के डीसी अनन्या मित्तल की जगह पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा जिले का डीसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मो. जावेद हुसैन को खूंटी जिला का डीसी बनाया गया।

इसके साथ ही कई अधिकारियों को नए विभाग की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है और कई अधिकारियों को अपने विभाग के साथ अन्य विभागों का प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
देवघर DC समेत 36 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देखें लिस्ट:
• छवि रंजन – निदेशक, खेलकूद, अप्र कार्यकारी निदेशक, झारखण्ड खेल प्राधिकरण
• शशि प्रकाश झा- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर
• जिशान कमर – उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम
• राजीव रंजन -निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी अप्र सीइओ, जैप आईटी. एवं सीइओ, अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब
• सुनील कुमार सिंह- निदेशक, कृषि
• विजय कुमार गुप्ता -प्रबंध निदेशक, जिडको अप्र प्रबंध निदेशक, जियाडा
• फैज अक अहमद मुमताज- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम
• भोर सिंह यादव- प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल
• वरूण रंजन- अपर सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
• सत्येन्द्र कुमार-अपर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अप्र एमडी झारखण्ड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉर्पोरेशन
• पशुपति नाथ मिश्रा- उपायुक्त, गढ़वा
• माधवी मिश्रा-निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी अप्र निदेशक, जेएसएसी एवं सीइओ अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब
• अनन्य मित्तल -मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस
• जाधव विजया श्रीमती नारायण राव- अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा
• आर रॉनिटा -अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
• श्री नमन प्रियेश लकड़ा-निदेशक, पर्यटन,
• अंजली यादव – परीक्षा नियंत्रक, जेसीइसीइबी अप्र अपर सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
• विद्यानन्द शर्मा पंकज-निदेशक, कृषि,
• रोबिन टोप्पो- निदेशक, पशुपालन,
• आलोक शिकारी कच्छप- प्रबंध निदेशक, अनु० जनजाति सहकारिता विकास निगम अप्र निदेशक, डॉ० रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान
• अनिलसन लकड़ा -निबंधन, महानिरीक्षक,
• नीरज कुमार सिंह- उत्पाद आयुक्त, प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य विवरेजेज कॉरपोरेशन
• कर्ण सत्यार्थी -अपर सचिव, वित्त विभाग —
• गरिमा सिंह-प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, अप्र सीइओ मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड
• चंदन कुमार-अपर सचिव, उद्योग विभागअप्र मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आई.टी.
• प्रीति रानी -निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय अप्र प्रबंध निदेशक-सह-सीइओ , माटी कला बोर्ड
• प्रेरणा दीक्षित अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
• शशि प्रकाश सिंह -अपर सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागअप्र कार्यपालक निदेशक (आरोग्य सोसायटी) एवं परियोजना निदेशक (एड्स कंट्रोल)
• कुमार ताराचन्द -अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
• कीर्तिश्री जी – अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
• समीरा एस- संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
• दिनेश कुमार यादव -संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
• सौरम कुमार भुवानिया – उपायुक्त, देवघर
• मो० जावेद हुसैन -उपायुक्त, खूंटी
• श्रीकांत विस्युते यशवंत – उप विकास आयुक्त गोड्डा
• अनिमेश रंजन – उप विकास आयुक्त गुमला


