
Deoghar: केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार एनसीसी झारखंड एवं बिहार निदेशालय पटना के एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 36 झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद के तत्वाधान में देवघर कॉलेज देवघर में 10 दिवसीय एनसीसी युवा आपदा मित्रा योजना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 मई से 27 मई 2026 तक संचालित होगा।

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 391 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। जिसमें देवघर जिला से 200, दुमका जिला से 135 एवं गिरिडीह जिला के 56 एनसीसी कैडेटस उत्साहपुर्वक भाग ले रहे हैं। इन 10 दिनो के दौरान एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, बचाव तकनीक,आपातकालीन प्रक्रिया, भीड़ प्रबंधन, संचार एवं सामुदायिक सहायता से संबधित एसडीआरएफ टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण न केवल कैडेट के कौशल को विकसित करेगा बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन,टीम वर्क एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ित करेगा।

युवा आपदा मित्रा योजना का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन से सर्बंधित मूलभूत प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे अपने समुदाय में प्रशिक्षित एव जिम्मेदार प्रथम प्रतिक्रिया दल के रूप में कार्य कर सके, किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति में सरकारी मशीनरी एवं पेशेवर बचाव दल के पहुँचने से पहले स्थानीय समुदाय ही सबसे पहले एक दूसरे की सहायता करता है ऐसे समय में आप जैसे प्रशिक्षित कैडेट राहत राहत एवं बचाव कार्य की मजबूत कड़ी बनते है।
कैम्प कमाडेन्ट कर्नल संजय कंडवाल, सेना मेडल के द्वारा ओपनिंग संबोधन में कैडेटस को संबोधित करते हुए कहा कि आपदाएं केवल व्यवस्थाओं को नहीं बल्कि मानवता की भी परीक्षा लेती है। यहाँ प्राप्त आपका प्रशिक्षण किसी दिन लोगों की जान बचाने,परिवारों को सहारा देने एवं संकट के समय आशा की किरण बनने में सहायक हो सकता है। आप केवल एक शिविर के प्रतिभागी नहीं है, बल्कि भविष्य के प्रथम प्रतिक्रिया दल,समाज के रक्षक एवं राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक है।
वहीं कर्नल संजय कंडवाल ने कैडेटो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी से अपेक्षा करता हूं कि आप प्रत्येक सत्र में सक्रिय रूप से भाग ले अनुशासन बनाए रखें और पुरी लगन से सीखें एवं इस प्रशिक्षण शिविर को उत्साह एवं समर्पण के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस सीरीज से अधिक सक्षम आत्मविश्वासी एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगें।
इस शिविर को सफल बनाने में बटालियन के सुबेदार मेजर अजय कुमार, एoएनoओ० मेजर राजेश कुमार सिंह, रणजीत सिंह, सी आई अस्मिता जैन, प्रियंका सिंह एवं अन्य पीआई स्टाफ ने अनुशासन और प्रंबधन की कमान संभाले हुए हैं।



