
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में धपरा गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला निवासी शुभम राज के साथ केकेएन स्टेडियम के पास मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुभम राज देवघर में रहकर निजी कार्य करते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। देर शाम वह काम खत्म कर अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान केकेएन स्टेडियम के पास उनके मोबाइल पर कॉल आया, जिसे रिसीव कर वह बातचीत करने लगे। इसी बीच दो युवक अचानक उनके पास पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर मौके से फरार हो गए।

घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं सके और आरोपी आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को जब शुभम राज शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे। हालांकि, वहां उनकी लिखित शिकायत दर्ज करने के बजाय उनसे मोबाइल खोने का फॉर्म भरवाकर वापस भेज दिया गया।
इधर , स्थानीय लोगों में धपरा गैंग की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।



