
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने लूटपाट के साथ-साथ वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया है।

बताते चलें कि इस संबंध में बिलासी निवासी आशीष झा ने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले में कहा है कि 10 मई को उनका बेटा मगेंतर के साथ निजी वाहन से तपोवन घूमने गया था। वहां से जब लौट रहा था तो उसी क्रम में संध्या पांच बजे के आसपास तपोवन सोलर प्लांट के पास गाड़ी से शौच के लिये उतरा।

वहां से वापस जब गाड़ी में बैठने लगा तो एक व्यक्ति दौड़कर आकर उसका गेट जबरन खोलने का प्रयास करने लगा। नहीं खुलने पर तीन, चार और अपराधी प्रवृति के व्यक्ति वहां पहुंचे और पत्थर से मारकर गाड़ी का शिशा तोड़ दिया।
उपरांत मारपीट कर बेटे के गले से दो सोने का लॉकेट छिना। हो हल्ला सूनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे तो सभी भाग निकले। इस मामले में किशनीडीह निवासी राहुल मंडल, मुकेश तांती सहित अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।



