
Jharkhand Weather: झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मई महीने में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवा और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को भी राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।
15-16 मई को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 मई को रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी, गर्जन और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
19 मई तक बदला रहेगा मौसम
17 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, बादल, वज्रपात और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। 15 और 16 मई को अन्य जिलों में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गय।


