
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 मई तक राज्य के सभी जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। दिन में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे।

गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो आलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश आने की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।


