
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से गुवाहाटी, हैदराबाद और सूरत के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी। वहीं, मुंबई और कोलकाता के लिए अब प्रतिदिन फ्लाइट हो जाएगी। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने गुरुवार को दी।

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि देवघर से गुवाहाटी, सूरत और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही देवघर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अभी सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट की सुविधा है जिसे प्रतिदिन किया जाएगा।

जानकारी हो कि अभी देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुर की प्रतिदिन यात्री विमान है। मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन है। जो प्रतिदिन हो जाएगी।
सांसद ने बताया कि देवघर एयरपोर्ट का विस्तार होगा। जिसके लिए 450 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुका है। शीघ्र ही निविदा होगी। जल्द ही देवघर एयरपोर्ट से नई उड़ान शुरू होगी।
बता दें कि देवघर एयरपोर्ट विस्तार में नया टर्मिनल, लंबा रनवे, एयरोब्रिज और टैक्सी-वे शामिल हैं।



