
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर दो अज्ञात घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं तीन का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना के संबंध में कुंडा थाना क्षेत्र के दोनहारी गांव निवासी विवेक कुमार ने बताया कि वह अपने ससुराल फतेहपुर गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में रिखिया पेट्रोल पंप के पास असंतुलित बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी खुशी देवी और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विवेक की शादी 8 दिन पूर्व हुई है। शादी में बाइक मिला है इसी बाइक पर बैठकर वे लोग आ रहे थे।
इधर , घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और पांचो को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दो अज्ञात घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया।
वहीं अन्य तीन का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।



