गोड्डाः

गोड्डा शहर सोमवार की सुबह लगभग दस बजे से लेकर दो बजे तक पूरी तरह से थम सा गया. करीब दस हजार की संख्या में जिले के विभिन्न हिस्सों से संताल आदिवासी अपने-अपने हाथों में तख्ती, बैनर लिए सड़कों पर मौन जुलूस निकालते हुए चल रहे थे.

न कोई नारा, न कोई आवाज, न पार्टी का कोई झंडा, सभी मौन.. खामोशी से सड़कों पर कतारबद्ध तरीके से चलते नज़र आये. इस जुलूस में बूढ़े, जवान, युवक युवतियां सभी आयु वर्ग के लोग मौजूद थे. ये सभी सूबे की सरकार द्वारा लाये गए दो बिल भूमि विधेयक और धर्मान्तरण बिल के विरोध में मौन प्रदर्शन कर रहे थे.


