रांची।

मधुपुर उपचुनाव इस बार दिलचस्प होने जा रहा है। आजसू नेता गंगा नारायण सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अपने कार्यकर्ताओं के साथ रांची स्थित प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में गंगा नारायण सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुए।

सूत्रों के हवाले से खबर थी कि मधुपुर से इस बार भाजपा गंगा नारायण को टिकट देने जा रही, ऐसे में आज गंगा नारायण का बीजेपी में शामिल होना इस चर्चा को स्पष्ट कर रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर टिकट को लेकर पार्टी ने घोषणा नहीं की है।
बता दें कि गंगा नारायण सिंह पिछले चुनाव में मधुपुर में आजसू के प्रत्याशी थे। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे।


