
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र की झाझा रेल खंड पर मानिकपुर के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का सिर कटी लाश बरामद किया गया है। मृतक का नाम रोहित कुमार है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका गांव का रहने वाला बताया जाता है।

मृतक के पिता शीतल यादव ने थाना में आवेदन देकर बेटे की प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि बिहार के जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र के चंदूवारी गांव निवासी बुधन यादव द्वारा पूर्व में भी बेटे को जान मारने की धमकी दिया गया था।

कहा है कि एक मई की रात 11 बजे के आसपास गांव में श्राद्ध कार्यक्रम रहने के कारण डीजे बज रहा था। उसी बीच गांव के ही गोविंद यादव, लिका पंडित, रूनी कुमारी और गोविंद यादव की पत्नी के द्वारा उसके बेटे को स्कूल के पीछे ले जाकर जान मारने की नीयत से मारपीट किया गया। उसका बेटा वहां से भाग कर बगल में एक गड्ढे में छुप गया। उसी दौरान उसने मामा और मौसा के मोबाइल पर घटना की जानकारी दी।
उसी बीच उपरोक्त लोग वहां पहुंचे और उसे पकड़ कर दोबारा मारपीट करने लगे। इस दौरान पुत्र की मौत हो गई उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित रेलवे लाइन पर काली मंदिर के पास रख दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



