Deoghar: दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बबलू सोरेन और महेन्द्र मरांडी के नाम शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है। दोनों बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के लेटवा के रहने वाले हैं।
परिजनों ने बताया कि दोनों एक बाइक में सवार होकर घर से निकल कर कहीं काम से जा रहे थे। उसी दौरान जड़ियामो के पास सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल से ऑटो से पहले इलाज के लिए कटोरिया पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से देवघर इलाज के लिए पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज जारी है।