
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के शॉपिंग मॉल वी बाजार के स्टॉर रूम के बाहर से एसी का कॉपर तार एवं पाइप चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में स्टॉर मैनेजर सारवां थाना क्षेत्र के मंडरासारे निवासी राजकुमार राणा ने थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि जब वह वी बाजार स्थित अपने स्टोर रूम का ताला खोलकर एसी चलाने गया तो चालू नहीं हुआ।

इलेक्ट्रेशियन से जांच कराया तो पता चला कि स्टोर के बाहर तरफ गया हुआ पाइप एवं तांबा का तार गायब है। जिसकी किमत लगभग 25 हजार से 30 हजार बताया गया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


