
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान बारातियों के साथ हुए मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।

सभी घायल जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के मुस्फा गांव के रहने वाले हैं। घायलों में पंचम महथा, सन्नी कुमार, विक्की कुमार व दशरथ महथा शामिल हैं।

बताया जाता है कि ये सभी लोग एक बारात में बरमसिया आए हुए थे। इस दौरान वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कारण हुए मारपीट में ये लोग घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि नशा में रहने के कारण ये घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


