
Deoghar: देवघर जिले के पालोजरी थाना क्षेत्र के केचुआ सोल गांव में सब्जी तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सास-बहू के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में बहू भावना देवी घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले वहां पहुंचे और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल भवानी कुमारी की मां चंपा देवी ने बताया कि उसकी बेटी ने फोन पर बताया कि उसके साथ ससुराल वालों ने सब्जी तोड़ने को लेकर मारपीट किया है। जिसमें वह घायल हो गई है। उपरांत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी पालोजोरी थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


