
Deoghar: देवघर जिले में हुए एक सड़क हादसे में दो महिला सहित एक मासूम घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के पिपरा पेट्रोल पंप के समीप की है।

घायलों में सावित्री मुर्मू, लीलमुनि मुर्मू और 10 माह का मासूम आदित्य हेंब्रम के नाम शामिल है। सभी घायल मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर मामा घर टीकू पहाड़ी जा रहे थे।

उसी क्रम में मधुपुर मार्गोमुंडा मुख्य सड़क पर पिपरा पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर बाइक एक साइकिल से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार सभी लोग गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले इलाज के लिए मधुपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


