
Deoghar: झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्रनाथ महतो रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

मंदिर प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया गया, जिसके बाद उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा संपन्न की।

पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा सदैव झारखंड राज्य पर बनी रहती है। उन्होंने राज्य की सुख समृद्धि और जनमानस के कल्याण की कामना करते हुए बाबा से आशीर्वाद मांगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

इस दौरान उनके साथ मौके पर झामुमो के वरीय नेता सुरेश साह ,श्यामाकांत झा के अलावे झामुमो जिला कमिटी के कई सदस्य मौजुद थे।


