
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहड़ी संथाली इलाके में स्थित एक तालाब में डूबने से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका का नाम 14 वर्षीय शैली मरांडी है।

बताया जाता है कि उक्त तालाब में शनिवार को आसपास के लोग नहाने पहुंचे थे। उसी दौरान पानी में तैरता हुआ सिर देखा। घटना की जानकारी होते ही तालाब के पास आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कुंडा पुलिस को दी।

पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोगों ने उसके शव को बाहर निकाला। तब जाकर उसकी पहचान की। कुंडा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दिया। उपरांत परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
परिजनों में संथाली निवासी सोहागीनी बास्के और उसका पति दाउत मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे। सोहागीनी ने बताया कि किशोरी को वह करीब 12 वर्ष से अपने पास रख रही थी। वह उसकी भतीजी की बेटी थी। बताया कि उसकी भतीजी और उसके पति की मौत करीब बारह वर्ष पूर्व हो गयी थी। उसी समय से वह अपने पास रखकर उसका देखभाल कर रही थी।
बताया कि गुरूवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ उसे घर में छोड़कर शादी घर चली गयी थी। शुक्रवार की दोपहर वह घर से स्नान करने की बात कहकर तालाब गयी थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी थी। शनिवार को उसका शव तालाब में मिलने की बात बतायी गयी। जानकारी मिलते ही हमलोग सदर अस्पताल पहुंचे। कुंडा पुलिस शव का पोस्टमार्टम करान के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


