
इन दिनों असम के एक डॉक्टर का डांस वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जो मरीजों को खुश करने के लिए अस्पताल के कॉरिडोर में डांस कर रहे हैं.

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भारत में भयंकर तबाही मचाई है. देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी के साथ इजाफा हुआ है. इन मरीजों को ठीक करने के लिए हेल्थ वर्कर्स दिन-रात मेहनत करने में जुटे हुए हैं. डॉक्टर्स अपने मरीजों की हौसला अफजाई के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वो डॉक्टर अरूप सेनापति का है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरूप कोरोना मरीजों के चेहरे पर मुस्कान बिखरेने के लिए अस्पताल के कॉरिडोर में डांस कर रहे हैं. उनका डांस लोगों को इतना पसंद आया कि अब ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी के साथ पॉपुलर हो रहा है. अरूप ने टशन फिल्म के ‘फलक तल चल साथ मेरे’ पर कमाल का डांस किया. हर कोई अरूप का डांस वीडियो देखकर उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है.
यहां देखें वीडियो:-
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी.
आपको बता दें कि अरूप सेनापति असम के सिलचार मेडिकल कॉलेज में ENT सर्जन है. पिछले दिनों भी अरूप ने वॉर फिल्म के मशहूर गाने ‘घुंघरू टूट गए’ पर रितिक रोशन के ही अंदाज में शानदार डांस किया था. जिसके बाद उनके इस डांस वीडियो को भी लोगों ने जमकर सराहा था. इस वीडियो पर खुद एक्टर ऋतिक रोशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अरूप की तारीफ की थी.


