
Deoghar: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी अपने पति डीके तिवारी के साथ गुरुवार की सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचीं।

मुख्य सचिव व उनके पति को सुरक्षा घेरे में प्रशासनिक भवन ले जाया गया। बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित की अगुवाई में गौरी-गणेश की पूजा के साथ संकल्प कराया गया। इसके बाद मुख्य सचिव व उनके पति ने बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीसी सह बाबा मंदिर प्रशासक नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य सचिव को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त सहित कई अधिकारी मौजूद थे।


