
Deoghar News : देवघर नगर थाना में मारपीट, लूटपाट एवं फायरिंग करने को लेकर सात नामजद एवं कई अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में सुरातिलौना निवासी शबाना खातुन ने दर्ज कराया है। मामले में मो जाकीर शेख, मो इरशाद, मो आजाद, मो शोहराब, तैयदा खातुन एवं मो शोहराब सहित कई अज्ञात को आरोपी बनाया है।

उपरोक्त आरोपियों द्वारा उसके घर में घूसकर मारपीट, लूटपाट करने के साथ- साथ फायरिंग किया गया।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।



