
Deoghar Baba Mandir News : गुरुवार को मन्दिर परिसर में पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री निर्मल मंटू झा के नेतृत्व में पुरोहित समाज के कई सदस्य जिला प्रशासन द्वारा मंदिर में की जा रही मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध में धरना पर बैठ गए। इस दौरान दर्जनों की संख्या में मौके पर तीर्थपुरोहित उपस्थित थे।

वहीं इस सम्बंध में पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री मंटू झा ने कहा कि पंडा धर्मरक्षिणी द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है,इसमें मुख्य मांग और उद्देश्य यह है कि जो मंदिर प्रशासन है वह पूर्ण रूपेण मनमानी पर उतरे हुए हैं,उनसे अगर यह कहा जाता है कि यह बात गलत है, तो फिर किए जाने की धमकी देते हैं और झूठ का मुकदमा दायर करते हैं। यहां तैनात सारे कर्मी इसमें संलिप्त हैं और सभी के मिली भगत से यह कार्य होता है।


वही निर्मल झा मंटू ने कहा कि मेरा स्पष्ट कहना है कि,जो श्रद्धालु सच में वीआईपी हैं, उन्हें मंदिर में प्रवेश करवाया जाए कोई आपत्ति नहीं है,पर उसके आड़ में चल रहे गलत धंधे को नहीं चलने देंगे।जो प्रोटोकॉल के तहत आएंगे उनके लिए पील पाया खुलेगा पर उसके आड़ में ड्यूटी पर तैनात कर्मी अपने घर परिवार के लोगों को “पिल पाया”दरवाजे से प्रवेश करवाते हैं यह गलत है।
वहीं श्री झा ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली है कि “पिल पाया” पर ड्यूटी में तैनात कर्मी अपने परिचित वीआईपी को होटल से लेकर आते हैं और उन्हें पिल पाया से प्रवेश करवाते हैं वह सरासर गलत है,ये लोग अपने मूल कार्यों को भूल कर मन्दिर के पुरोहित बन गए हैं।
ये लोग नमक का दरोगा कहानी वाली बातों को दोहराते है कि “अभी समय कमाने का है” यह नहीं चलेगा। बताते चलें कि मन्दिर के “पिल पाया द्वार”जहां से वीआईपी का प्रवेश होता है उस जगह ड्यूटी पर तैनात कर्मी उसका नाजायज लाभ ले रहें हैं जो नहीं चलेगा।
इसका विरोध करते हुए पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री के नेतृत्व में समाज के लोगों ने धरना दिया है।मौके पर सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खबाडे,पूर्व महामंत्री दुर्लभ मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।


