
Deoghar : देवघर नगर थाना अंतर्गत सूरा तिलोना मुहल्ले में जमीन विवाद में चार लोगों के घायल होनें की सूचना है।घटना को लेकर एक पक्ष के लोग नगर थाना पहुंचकर आवेदन देनें की बात कही है।

घटना के विषय में वार्ड संख्या 9 के पार्षद शर्बर शेख के भतीजा मुहम्मद अकरम शेख ने बताया की कादर खान और जुबेर खान के बीच जमीन को लेकर कुछ विवाद था।

इस संदर्भ में मेरे चाचा जो वार्ड पार्षद भी हैं उन्हें मामले में दखल देकर सलटाने के लिए बुलाया गया था किंतु वे,कहीं दूसरे काम में ब्यस्त थे, लउन्होंने मुझे कहा कि तूम जाकर उन लोगों को समझ दो,मैं लोगों को समझा कर साइड भी कर दिया था।
इतने में बाबर नाम का लड़का अपने घर से निकला और मेरे सर पर स्टील के रॉड से प्रहार कर दिया जिस में मुझे काफी चोट भी आई है,सर फट गया है और खून भी लगातार भ रहा है।
इसके पूर्व भी इन लोगों के द्वारा फहरान,सोहराब,नजराना को भी मारकर घायल किया गया है।और आज जब मैं समझाने आया तो मेरे ऊपर भी हमला किया गया।
बहरहाल मामला अब थाना पहुंचा है पुलिस आगे का अपना कार्य करेगी।


