
Deoghar: जिस दुकान में काम कर रहा था, उसी दुकान में मौका देखकर 21 लाख रुपये कीमत का डायमंड ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपित आसाम एक्सेस रोड निवासी मो. शारुख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दुकान से गायब मिला डायमंड ज्वेलरी

बता दें कि बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम, आरएल राय ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के फ्रेंचाजी स्टोर का कर्मी बैजनाथपुर मोहल्ला निवासी कुंदन कुमार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिक्र है कि सात अप्रैल को शॉप में गिनती के दौरान नौ से 10 की संख्या में डायमंड के जेवर कम मिला।
21 लाख कीमत की ज्वेलरी थी गायब
गायब हुए डायमंड ज्वेलरी में ब्रेसलेट, नेकलेस, पुरुषों की अंगुठी, नोबाला व टाप्स शामिल है। गायब हुए डायमंड ज्वेलरी की कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई। इस बारे में जब कर्मी शारूख से पूछताछ की गई तो उसने ज्वेलरी चुराने में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने किसी धीरज वर्मा नामक व्यक्ति के पास 9.30 लाख रुपये में डायमंड ज्वेलरी बेच दिया है।
आरोपित के बारे में बताया जाता है कि वह शुरुआती दौर में इसी शो-रूम में काम करता था। इसके बाद उसने काम छोड़ दिया था। छह माह पूर्व वह फिर से यहां काम कर रहा था।
पुलिस दर्ज मामले के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


