
Deoghar: झारखंड के देवघर जिले में बिजली की समस्या जल्द ही न सिर्फ खत्म होगी बल्कि 24 घंटे पुरे जिले में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Godda MP Dr. Nishikant Dubey) ने दी है।

निशिकांत दुबे बताया कि पुरे देवघर जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दामोदर घाटी निगम (Damodar Valley Corporation) द्वारा की जाएगी। जिसको लेकर डीवीसी (DVC) ने सांसद निशिकांत को पत्र लिख कमांड एरिया से बाहर बिजली आपूर्ति के लिए राज्य सरकार से अनुमति दिलाने की पहल करने का अनुरोध किया है। इस बीच डीवीसी के नजदीकी सब स्टेशन से देवघर जिले को बिजली सप्लाई करने की कार्ययोजना को लेकर सर्वेक्षण के लिए संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिया गया है।

यहां बता दें कि देवघर जिले में बिजली आपूर्ति (power supply) की समस्या को देखते हुए गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने डीवीसी के अधिकारीयों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने डीवीसी के अधिकारीयों से न सिर्फ धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में महत्वपूर्ण बल्कि एम्स, एयरपोर्ट, प्लास्टिक पार्क और अन्य इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ते देवघर जिले को बिजली की आवश्यकता से अवगत कराया और कमांड एरिया से बाहर देवघर जिले को 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग की।
निशिकांत दुबे की इस मांग पर सहमति जताते हुए डीवीसी ने उन्हें पत्र लिख इस बात से अवगत कराया कि डीवीसी अपने कमांड एरिया में बिजली आपूर्ति कर रहा है। कमांड एरिया के बाहर बार-बार पत्र लिखने के बाद भी झारखंड सरकार ने बिजली आपूर्ति की अनुमति डीवीसी को नहीं दी है। गिरिडीह जिला डीवीसी का कमांड एरिया और देवघर से नजदिक है लेकिन झारखण्ड सरकार की अनुमति नहीं मिलने पर देवघर को डीवीसी बिजली सप्लाई नहीं कर सकती है।
डीवीसी ने झारखण्ड सरकार से अनुमति दिलाने का अनुरोध डॉ. निशिकांत से किया है। वहीं, सब-स्टेशन से देवघर को बिजली देने की प्रक्रिया डीवीसी ने शुरू कर दी है।


