
Deoghar: देवघर नगर थाना अंतर्गत नंदन पहाड़ के समीप, आस्था नगर में असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना के विषय मे बताया जा रहा है कि एक स्थानीय युवक ने कई लड़कों को अपने साथ बुलाकर मोहल्ले में हंगामा किया और घरों पर पत्थरबाजी की। जब मना किया गया तो लाठी डंडे से भी मारपीट की गई। घटना में कुछ घरों की महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आई हैं। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मामला बुधवार की देर शाम की है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक सभी उपद्रवी फरार हो चुके थे। पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मोहल्ले के लोगों ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
वहीं पीड़ित ने इस सम्बंध में नगर थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि मैं मुकेश कुमार चौधरी पिता स्व दानी चौधरी आस्था नगर स्लोनाटांड़ का निवासी हूं। बुधवार की देर शाम को मेरे घर के द्वार पर राजन लाल उम्र 30 वर्ष,अभिषेक यादव 28 वर्ष,आशीष यादव,पीयूष सिंह,शशांक कुमार सभी आस्था नगर निवासी सहित अज्ञात तीस चालीस लोगों के साथ मेरे घर के दरवाजे पर खड़ा होकर भद्दी-भद्दी गाली देनें लगे,जब मेरा पुत्र अविनाश कुमार अपने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि सभी लोग हरवे हथियार से लैस घर में प्रवेश कर गया और मेरे पुत्र को रॉड से जान मारने की नीयत से प्रहार करनें लगा।

वहीं जब विकास चौधरी की माँ उसे बचाने आयी तो उन्हें भी पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार की शीशा भी फोड़ दिया और घर मे रखे सामानों की लूट का भी प्रयास किया।
आरोप है कि राजन लाल अपने घर से अवैध शराब बिहार में सप्लाई करता है। इसी कारण मोहल्ले में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह की हरकत की गयी है। पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गयी है।


