
Deoghar: विषपान करने से गंभीर हुए एक किशोरी और दूसरा अधेड़ व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना इलाके के बसमता की रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थिति में विषपान कर लिया।

उसकी हालत जब गंभीर होने लगी तो परिजन इलाज के लिये लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करा दिया।

वहीं बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय मोतीलाल हेम्ब्रम ने विषैला पदार्थ खाने से गंभीर हो गये। उसे भी स्वजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जाता है कि घरेलू विवाद में उसने आवेश में आकर विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज किया जा रहा है।
\


