
Deoghar News : देवघर जिले के रिखिया थाना के खपड़ोडीह इलाके में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम देवेन्द्र कुमार साह है जो नगर थाना क्षेत्र के रंगामोड़ दर्शनियां मोड़ के पास का रहने वाला था।

बताया जाता है कि घटना के बाद उसे एक युवती द्वारा टोटो में लादकर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे देखने के बाद ऑन ड्युटी डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करने के साथ- साथ अपने भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था।
लोगों का कहना है कि वह अनिंयत्रित बाइक से गिर गया। हेलमेट नहीं पहने रहने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी। जिस कारण वस उसकी मौत हो गयी। इधर रिखिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


