
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के जगतबंधु आश्रम के पास मंगलवार को एक कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे टहल रहे एक बुजुर्ग को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में थाना इलाके के करनीबाग निवासी 70 वर्षीय प्रमेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्हें इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की देर रात को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना के दिन ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सहित चालक को पकड़ लिया।

चालक का नाम अभिषेक कुमार उर्फ केडी बोस है। उसे गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र कमल कुमार यादव ने कुंडा थाना में षडयंत्र के तहत जान मारने की नियत से ही वाहन का चक्का चढ़ा देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
मामले में कहा है कि 17 मार्च की सुबह करीब 5.40 बजे उसके पिता प्रमेश्वर यादव जगतबंधु आश्रम के सामने सड़क पर टहल रहे थे। उसी दौरान डीजायर वाहन संख्या जेएच 15 एपी 7851 जिसका चालक अभिषेक कुमार उर्फ केडी बोस ने काफी तेजी से कार चलाते हुए जान मारने की नियत से गाड़ी उसके पिता पर चढ़ा दिया।
उसी क्रम मेें बगल में टहल रहे कांग्रेस यादव को भी पैर में गंभीर चोट लग गयी। पिता को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।
कहा है कि एक षडयंत्र के तहत उसके पिता की हत्या की गयी है और उसे एक दुघर्टना का रूप देने का प्रयास किया गया है।



