
Deoghar Crime News : देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना इलाके से धोखाधड़ी कर एटीएम (ATM) से रूपया निकासी करने वाले चार अंतरराज्यीय गिरोह के संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उनके पास से रूपये भी बरामद होने की बात सामने आयी है। हांलाकि इस बावत कुछ भी बताने से देवघर पुलिस इंकार कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिये गये संदिग्धों में तीन जमुई जिला के सिंकदरा थाना इलाके का और एक नावादा जिला का रहने वाला है। जबकि मास्टर मांइड गया जिला निवासी मौके पर से फरार हो गया।

सभी को पुछताछ के लिये साइबर थाना में रखा गया है। चारों को जसीडीह थाना इलाके के हनुमान नगर के पास से हिरासत में लेने की बात बतायी जाती है।
बताते चलें कि पिछले कुछ महिनों से धोखाधड़ी कर एटीएम से रूपये निकालने का मामला बढ़ गया था। इस मामले को देवघर एसपी सौरभ ने गंभीरता से लिया था और साइबर थाना पुलिस को इस गिरोह को दबोचने के लिये कड़ा निर्देश दिया था।
बताते चलें कि हिरासत में लिये गये गिरोह के सदस्य बाजार में लगे वैसे एटीएम को अपना निशाना बनाते थे जिसमें गार्ड नहीं होता था। एटीएम में कुछ एैसा गोंद का उपयोग करते थे कि ग्राहक जैसे ही एटीएम में अपना कार्ड डालते थे तो वह उसमें चिपक जाता था।
इन शातिरों द्वारा एटीएम में अपना मोबाइल नंबर हेल्पलाइन के रूप मेंे लगा देते थे। एटीएम फंसने के बाद ग्राहक उक्त हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी देते थे तो उन्हें झांसे में लेकर एटीएम निकालने के लिये पासवार्ड कि जानकारी ले लिया जाता था और कुछ देर बाद एटीएम में पहुंचने की बात कही जाती थी। उसी दौरान शांतिर एटीएम से रूपये निकासी कर फरार हो जाते थे।



