
Deoghar: देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत (Mayor Ravi Raut) ने आज विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह के दौरान मेयर रवि राउत ने देवघर शहर के विकास, साफ-सफाई, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देने की बात कही।
जनता के विश्वास पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता

शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, जल निकासी, सड़क, स्वच्छता और विकास कार्यों को तेज करने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


