
Deoghar: बीते 27 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हुए एक अधेड़ की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतक का नाम 50 वर्षीय पूरन यादव है जो रिखिया थाना इलाके के रामपुर खपरोडीह का रहने वाला है। मृतक आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

परिजनों ने बताया कि बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुर के पास एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहां से उसे पहले इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उपरांत परिजन उसे इलाज के लिए दुर्गापुर ले गए। गुरुवार की देर रात को परिजन उसे दुबारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखने के बाद उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अन्य सड़क दुर्घटना में तीन घायल
अलग -अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुन्ना राणा साकिन घोरपरास, अजय वर्मा गावं भंडारो थाना सारवां, गगन कुमार शर्मा साकिन खिजुरिया थाना रिखिया का रहने वाला है।


