पाकुड़।

पाकुड़ इंडोर स्टेडियम में मिस्टर एंड मिस फैशन लाइट की ओर से मॉडलिंग फैशन शो का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की होस्टिंग फलक नाज, असरा व राजू तिवारी ने किया। मॉडलिंग फैशन शो में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपना जलवा दिखाया। रैम्प पर चले और अपने कलाओं से जजेस को प्रभावित किया। पाकुड़ के अलावे साहिबगंज, दुमका, देवघर, मालदा में आयोजित होगी । मॉडलिंग फैशन शो का ग्रान्ड फाईनल सात अक्टूबर को आयोजित की जायेगी।

पाकुड़ जिले में पहली बार मॉडलिंग फैशन शो का आयोजन किया गया. युवक-युवती में काफी उत्साह देखा गया. बड़े शहरो के तर्ज पर अब पाकुड़ जैसे जिले में भी मॉडलिंग फैशन शो का आयोजन होने से बड़ी संख्या में युवक-युवती ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। कार्यक्रम का आयोजक नवनीत शुक्ला व राजू तिवारी ने किया। मौके पर रौशन कुमार चौधरी, अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, रतन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



