
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की बासमता इलाके के रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक का नाम राजीव कुमार यादव पिता विनोद कुमार यादव है।

बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम को उसे संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे फांसी लगाने से गंभीर होने का कारण बताते हुए इलाज के लिए भर्ती कर दिया। कुछ देर बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतक किशोर के पिता विनोद कुमार यादव ने बैद्यनाथ धाम आप पुलिस को आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करने की मांग की। पिता ने कहा है कि वह गंभीर रूप से बीमार हो गया था इसलिए उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाएं जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही देर रात को उसके शव को लेकर अपने साथ चले गए।


