
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गया। इस घटना में टोटो पर सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला का नाम अंजनी देवी और गुड़िया देवी है। जो बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गावं की रहने वाली है। दोनों के साथ इलाज कराने पहुंचे दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सभी लोग उनके घर निमंत्रण में आए थे। जहां से वे लोग टोटो अपना घर वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में बलथर मोड़ के पास टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस घटना में अंजनी देवी एवं गुड़िया देवी टोटो के नीचे दबाकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों के परिजन को जानकारी दिया गया। उपरांत सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


