
Pakur: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। शबरी पाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं, 21 वार्ड के भी चुनाव नतीजे जारी कर दिए गए।

शबरी पाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्तान को 2353 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने ‘बक्सा’ छाप पर चुनाव लड़ा था, जबकि सेलिना सुल्तान का चुनाव चिह्न ‘ईंट’ था।

मतगणना के प्रत्येक राउंड में शबरी पाल आगे रहीं और अंततः उन्होंने निर्णायक जीत दर्ज की।
पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे
अध्यक्ष-सबरी पाल
वार्ड नंबर 1 से मिथुन मरांडी, वार्ड नंबर 2 से उज्जवल हाड़ी, वार्ड नंबर 3 से किरण लाल कापरी, वार्ड नंबर 4 से रूपाली सरकार, वार्ड नंबर 5 से राणा ओझा, वार्ड नंबर 6 से राखी सरदारनी, वार्ड नंबर 7 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 8 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 9 से विमल चंद्र राउत, वार्ड नंबर 10 से गुड्डू भगत, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 12 से भीम सिंह, वार्ड नंबर 13 से असलम अंसारी, वार्ड नंबर 14 से मो0 मुस्ताक अंसारी, वार्ड नंबर 15 से चंचल सिंह, वार्ड नंबर 16 से रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 17 से आलमगीर अंसारी, वार्ड नंबर 18 से कृष्ण शर्मा, वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 20 से चेनू बीवी और वार्ड नंबर 21 से रजिया बेवा।


