
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में इन दिनों अवैध रूप से बालू की ढुलाई ट्रैक्टर के माध्यम से लगातार जारी है।

अहले सुबह से ही थाना क्षेत्र के कोरियासा, देवसंघ, बाजला चौक, बरमसिया इलाके से अवैध रूप से बालू ढोने का कार्य बदस्तुर जारी रहता है। खनन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जाता है लेकिन इसका कोई असर अवैध रूप से बालू तस्करी करने वाले करोबारियों पर नहीं होता दिख रहा है।

गुरूवार की अहले सुबह पुलिस पीसीआर वैन ने संत फ्रांसिस स्कूल के पास से एक अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर नगर थाना के हवाले कर दिया।



